कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा में जो भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करते हैं, तो उनसे आईबी इंक्वायरी करती है।

Nisha Srivastava

7 सितंबर 2022 से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 3 हजार किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा ने 110 दिन पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया था।

ये 3570 किलोमीटर यात्रा है, जिसने अब तक 2800 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। आपको बता दें कि 150 दिवसीय नॉन-स्टॉप पदयात्रा होगी। जो देश भर के 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह यात्रा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ी रही है। वहीं दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आए दिन नए विवाद सामने आ रहें है। अब इस यात्रा को लेकर नया विवाद सामने आया है। दरअसल कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ज़यराम रमेश ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत जोड़ो यात्रा कि जासूसी कर रही है। दरअसल जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा में जो भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करते हैं, तो उनसे आईबी इंक्वायरी करती है।

 

जयराम रमेश का कहना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। जिससे मोदी सरकार डरी हुई है। राहुल गांधी को जनता का प्यार मिल रहा है। लोग इस यात्रा में हिस्सा ले रहें हैं। जिसे देखकर बीजेपी घबरा गई है।

खबरे और भी हैं...

उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक ठंड से राहत नहीं, जानिए किस राज्य का क्या है मौसम अपडेट

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag