कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, गुजरात में नेताओं को नहीं मिला उचित सम्मान, जिस कारण मिली हार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि गुजरात में पार्टी के नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया। जिस कारण प्रदेश में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को उन नेताओं करें, जिन्होंने सफलता दिलाई है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि गुजरात में पार्टी के नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया। जिस कारण प्रदेश में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को उन नेताओं करें, जिन्होंने सफलता दिलाई है।

रविवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि गुजरात में पार्टी नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया। जिस कारण राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है। मोइली ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा उन नेताओं का सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने पार्टी को पहले सफलता दिलाई है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख बनाने से प्रदेश में विधानसभा चुनाव का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गुजरात विधानसभा चुनाव में सिर्फ 17 सीट पर जीत मिली, जबकि 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में पार्टी ने 40 सीट पर जीत हासिल की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कहा कि "पहले परखे गए, अच्छी तरह परखे गए तथा समय की कसौटी पर परखे गए नेताओं को सम्मान दिया जाना चाहिए और कांग्रेस तभी उभर सकती है। हमने गुजरात में ऐसा नहीं किया।" उन्होंने कहा कि "पार्टी को राज्य के नेताओं पर चीजों को थोपना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें सशक्त बनाना चाहिए, आगे बढ़ाना चाहिए और उचित पहचान देनी चाहिए, ताकि वे पार्टी के लिए हमेशा काम कर सकें।"

मोइली ने पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि "2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीट मिलीं थी। उन्होंने कहा कि उस समय, प्रमुख भूमिका में रहे सभी नेताओं को बदल दिया गया, उन्हें उचित सम्मान और पहचान नहीं दी गई।"

calender
11 December 2022, 05:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो