विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडियन लेफ्टिनेंट जनरल से की मुलाकात, भू-राजनीति स्थिति पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श किया हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। बता दें कि मैनेट रॉयल कंबोडियन आर्मी के कमांडर भी हैं।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श किया हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। बता दें कि मैनेट रॉयल कंबोडियन आर्मी के कमांडर भी हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि आज दोपहर कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट से मुलाकात कर खुशी मिली। इस बीच भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। स्वतंत्र विचारधारा वाले दोनों देशों ने घनिष्ठ सहयोग को आगे बढ़ाने सहमति जताई है। इस दौरान रक्षा, सुरक्षा और कनेक्टिविटी की संभावनाओं पर भी बातचीत की गई।

इससे पहले शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट के नेतृत्व में कंबोडिया के एक प्रतिनिधिमंडल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की थी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के बुलावे पर हुन मैनेट के नेतृत्व में कंबोडिया का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय भारत के दौरे पर है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो