राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति पहुंच गई हैं।

calender

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति पहुंच गई हैं। कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्त मंत्री देश का आम बजट संसद में पेश करेंगी। इस आम बजट से लोगों को बहुत उम्मीदें है सभी की निगाहें इस बजट पर टिकी हुई हैं। देश की जनता को इंतजार है ये जानने का कि इस बार सरकार बजट में किस क्षेत्र को सबसे ज्यादा राहत देगी।

विशेषज्ञों का अनुमान है इस मोदी सरकार ने इस बजट में बड़े आर्थिक फैसले लिए हैं। ये फैसले देश की जनता को राहत पहुंचाएंगे। जिससे उन्हें बहुत से लाभ होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की पहली कॉपी राष्ट्रपति मुर्मू को दिखाई। जिसके बाद राष्ट्रपति ने बजट को औपचारिक मंजूरी दे दी है।

आपको बता दें कि 10 बजे बजट से पहले मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। देश के आम बजट से महिलाओं को बहुत उम्मीद है। पिछले कुछ समय से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सब्जियों-फलों के दाम के साथ गेहूं और चावल भी महंगे हो गए हैं जिससे देश की महिलाओं का किचन का बजट बिगड़ गया है।

आज पेश होने वाले बजट से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि संसद के ब़जट सत्र दौरान 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट को संसद में पेश करेंगी। इस सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरु होगा जो 13 फरवरी तक चलेगा। 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। वहीं संसद के ब़जट सत्र दूसरे भाग की शुरुआत 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

First Updated : Wednesday, 01 February 2023