नौकरी तलाश रहें लोगों के लिए खुशखबरी, HC में क्लर्क पोस्ट पर निकली भंपर भर्तियां

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा के हाई कोर्ट ने क्लर्क रिक्तियों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया है। ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते है।

Janbhawana Times

क्लर्क पोस्ट की भर्ती के लिए उम्मीदवार Society for Centralized Recruitment of Staff in Subordinate Courts की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फोर्म भर सकते है।

दरअसल, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 अगस्त 2022 से शुरू की गई थी और ये 27 अगस्त 2022 को समाप्त होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले फोर्म भरना होगा।

उच्च न्यायालय में क्लर्क की पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है। लेकिन उनकी उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 759 खाली स्थानों को भरा जाएगा। वहीं ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले ये जरूरी है कि उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag