गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पाटेल और गुजरात भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पाटेल और गुजरात भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे। जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि "हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा है कि संविधान ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है, उस पर चलना और उसे संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। Human dignity के लिए भी भाजपा सरकार ने काम किया है। महिलाओं के लिए इज्जत घर बना कर दिया है। हमने जो कहा है वह करके दिया है।"

साथ ही उन्होने कहा कि "हम 25 हजार करोड़ रुपए खर्च करके ''इरीगेशन की फैसिलिटी'' को सुजलाम सुफलाम योजना के तहत आगे बढाएंगे। इसी के साथ हम साउथ गुजरात में और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क स्थापित करेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत जो 5 लाख तक का हेल्थ कवरेज मिल रहा है उसे 10 लाख का करेंगे। मुख्यमंत्री के फ्री डायग्नोस्टिक स्कीम के तहत दो कार्पस बनाया जाएगा जो इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के हर किस्म के डायग्नोसिस को मुक्त करेगा। शिक्षा की दृष्टि से 10 हजार करोड़ रुपए के बजट से आने वाले पांच सालों में 20 हजार सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।"

जेपी नड्डा ने कहा कि "उसी तरीके से 4 गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी डेवलप किया जाएगा। अगले पांच सालों में यूथ के लिए 20 लाख एंप्लॉयमेंट अपॉर्चुनिटी जेनेरेट की जाएंगी। इसी के साथ हम एक फैमिली कार्ड देंगे। इस एक कार्ड के माध्यम से परिवार को प्रदेश सरकार की सारी कल्याणकारी योजनाओंका लाभ मिल जाएगा। इसी तरह से एससी, एसटी, ओबीसी या आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का एडमिशन अगर किसी टॉप रैंकिक कॉलेज में होता है तो उसकी पढ़ाई के लिए वन टाइम इंसेंटिव की तरह 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मजदूरों के लिए हम एक श्रमिक क्रेडिट कार्ड बनाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से हम उन्हें बिना ब्याज के 2 लाख तक का लोन देंगे।"

और पढ़े...
 
calender
26 November 2022, 12:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो