हिमाचल चुनाव 2022: वोटिंग जारी, कांग्रेस ने जीत का किया दावा, बीजेपी बोली हिमाचल की जनता बदलेगी रिवाज

हिमाचल में नई सरकार को चुनने के लिए मतदान किया जा रहा है। मुकाबला मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में हैं। सुबह 9 बजे तक 5.2 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी- अपनी जीत का दावा किया है।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

शिमला: हिमाचल में नई सरकार को चुनने के लिए मतदान किया जा रहा है। मुकाबला मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में हैं। सुबह 11 बजे तक 17.98 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी- अपनी जीत का दावा किया है। मतदान करने पहुंची पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी इस बार 40-45 सीटों को हासिल करने में कामयाब रहेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश के लोगों से कहना चाहते हैं कि वे विकास और काम के लिए वोट करें। कांग्रेस ने हमेशा विकास के लिए काम किया और आने वाले समय में कांग्रेस ही उस काम को राज्य में आगे बढ़ा सकती है।

 

कांग्रेस को जीत का भरोसा

वहीं पूर्व सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम लोगों से अनुरोध करना चाहते हैं कि हिमाचल को आगे ले जाएं और जनहित में अपना वोट डालें, हिमाचल प्रदेश के हित में - इसे देश का सबसे अच्छा राज्य बनाने के लिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मतदान के बाद कहा कि बदलाव का मूड है। समाज के बड़े तबके को परेशानी का सामना करना पड़ा, खासकर सरकारी कर्मचारी, बेरोजगारी के कारण निराश युवा, अग्निपथ के बाद सेवा करने वाली महिलाएं और युवा।

 

भाजपा नेता बोले, हमारी बनेगी सरकार 

वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकर ने मतदान के बाद कहा है कि उत्तराखंड, यूपी, मणिपुर और गोवा में फिर बनी हमारी सरकार, इस बार हिमाचल और गुजरात में भी होगी...कांग्रेस को झूठे वादे करने की आदत है और जनता उनका असली चेहरा जानती है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार ने के लिए सिराज विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। साथ ही उन्होंने कहा शानदार जीत का भरोसा है। प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। उल्लेखनिय है कि हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज शनिवार को किया जा रहा है। जिसका परिणाम आगामी 8 दिसंबर को घोषित की जाएगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag