भारत आज विश्‍व के लिए विकास का एक प्रकाश स्तंभ: चंद्रशेखर

केन्‍द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत आज विश्‍व के लिए विकास का एक प्रकाश स्तंभ है। जो एक जीवंत नेतृत्व और साहसिक सुधारों से संभव हो सका है। जिसने शीर्ष स्‍तर पर एक निष्‍क्रिय लोकतंत्र होने की भारत की पहले की धारणा को बदल दिया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली: केन्‍द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत आज विश्‍व के लिए विकास का एक प्रकाश स्तंभ है। जो एक जीवंत नेतृत्व और साहसिक सुधारों से संभव हो सका है। जिसने शीर्ष स्‍तर पर एक निष्‍क्रिय लोकतंत्र होने की भारत की पहले की धारणा को बदल दिया है। केंद्रीय राज्‍यमंत्री राजीव चंद्रशेखर दुबई में आयोजित विश्व सद्भावना कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि भारत अब एक बदलाव के मोड़ पर है। इसके साथ वर्तमान से अमृतकाल के आने वाले 25 वर्षों में भारत केवल आगे ही बढ़ सकता है। जिसमे यह उसकी विकास यात्रा का स्वाभाविक अगला पड़ाव होगा।

 

उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की सफलता ने भारत के पहले के एक निष्क्रिय लोकतंत्र होने की धारणा को बदल दिया है। चंद्रशेखर ने कहा कि भारत आज एक ऐसे देश का ‘‘जीवित और गतिशील उदाहरण’’ है। जो न केवल बहुलवादी, धर्मनिरपेक्ष और विविधतापूर्ण बल्कि आर्थिक विकास, नवोन्‍मेषण, विकास और समृद्धि का भी प्रतीक है। इस दौरान चंद्रशेखर ने दुबई में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बीस वर्षों के नेतृत्व के प्रभाव के बारे में दो पुस्तकों ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘हार्टफेल्ट: द लिगेसी ऑफ फेथ’ का विमोचन भी किया।

रिपोर्ट: संजय पांडे

calender
06 November 2022, 07:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो