जानिए दुनिया में सांपों की कितनी प्रजातियां पाई जाती है और कुछ ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देंगी

सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। यह एक ही डंक में किसी को भी आसानी से मौत की नीं सुला सकता है। दुनिया में सांपों की ऐसी प्रजातियां पाई जाती है जिसमें कुछ जहरीली तो कुछ नहीं होते। मृत्यु का दूसरा नाम सांप होता है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। यह एक ही डंक में किसी को भी आसानी से मौत की नीं सुला सकता है। दुनिया में सांपों की ऐसी प्रजातियां पाई जाती है जिसमें कुछ जहरीली तो कुछ नहीं होते। मृत्यु का दूसरा नाम सांप होता है। सांपों की बात कर ही रहे हैं तो हम आपको बता दें , की इस दुनिया में केवल चार ही प्रकार के ऐसे सांप है जो बहुत जहरीले होते हैं , और कुछ बहुत ही शांत पाए जाते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे सांपों के बारे में-

एलापिड्स (Elapid Snake)

एलापिड्स (Elapid Snake) नाम के यह सांपों की प्रजातियां उष्णकटिबंधीय इलाकों में पाई जाती हैं। इसकी 231 जातियां पाई जाती हैं। जिसमें कोबरा , किंग कोबरा , करैत और दुनिया का सबसे जहरीला सांप ब्लैक माम्बा भी आता है।

वैपरिड्स (Viperidae Snakes)

यह सांप पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। केवल ऑस्ट्रेलिया और मेडागास्कर में यह नहीं पाए जाते। इनकी पहचान इनका बड़े आकार का मुँह होता है। जिसकी मदद से यह अपने शिकार को अच्छे से पकड़ सकते है। इसमें इनकी 4 जातीयां होती है जो आज़ेमिओपिनि, वाइपरनी (Vipernae), क्रोटेलिनी और काउसिनी (Causinae) होती हैं।

 कोलुब्रिड साँप (Colubrid Snakes)

इन सांपों खासियत है की इनके शरीर स्केल्स से ढका हुआ होता है। माना जाता है यह सांप जहरीले नहीं होते लेकिन इनके दांत इतने नुकीले होते हैं जो उनके मुँह के पीछे की तरफ ही होते हैं यह नुकसानदेह होते हैं। इनकी जातियों में रानी सांप (Queen Snake), राजा सांप (King Snake) और ताज सांप , बैल सांप , चूहा सांप, मोज़ाबंध साँप, चिकना साँप, पानी साँप, पेड़ पर रहने वाले सांप , दूधिया सांप आदि पाए जाते हैं।

 हाइड्रोफ़ाईडी (Hydrophiidae Snakes)

इस सांप को समुद्री सांप (Sea Snake) के नाम से भी जाना जाता है। यह जमीन पर कम और पानी में अधिक रहता है। यह सांप कोबरा सांप से सम्बंधित है। इसकी लम्बाई 2 मीटर होती है। इसमें 50 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके जबड़े नुकीले होते है जो किसी का भी काम आसानी से तमाम कर सकता है। यह जमीनी सांपों से अधिक जहरीले होते हैं।

calender
03 February 2023, 05:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो