Mukhtar Abbas Naqvi ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री पद से दिया इस्तीफा

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

Janbhawana Times

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज कैबिनेट की मीटिंग के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नकवी का राज्यसभा का कार्यकाल कल यानी गुरुवार को समाप्त हो रहा है। इससे पहले हुई कैबिनेट की मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने नकवी के कार्यकाल की तारीफ की थी।

नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाना चाहती है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, नकवी को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में भी अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि आपने देश के विकास में अहम योगदान दिया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं के बीच इस दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जनता दल यूनाइटेड के की ओर से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। उन्हें भी जदयू ने राज्यसभा में अगला कार्यकाल नहीं दिया है। आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर गुरुवार को अंतिम दिन है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag