Mumbai: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराई पांच गाड़ियां, 5 की मौत

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Janbhawana Times

जानकारी के मुताबिक, हादसा बांद्रा से वर्ली जा रही लेन पर हुआ। बता दें कि इस लेन पर पहले एक एक्सिडेंट हुआ था, जिसमें जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। मगर इससे पहले की घायलों को एम्बुलेंस लेकर वहां से जाती, तीन और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से आकर टकरा गई। इस भिड़ंत में सभी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। सबसे पहले सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन सभी का इलाज चल रहा है।

calender
05 October 2022, 09:52 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो