score Card

11 नवंबर को “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल होंगे एनसीपी प्रमुख शरद पवार

कांग्रेस पार्टी के द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा पिछले दिनों महाराष्ट्र में प्रवेश की है। इससे पहले यह यात्रा पांच राज्यों से गुजर चुकी है। आज भारत जोड़ो यात्रा का 63 वां दिन है जो महाराष्ट्र के नादेंड से शुरू हुआ है।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

मुंबई : कांग्रेस पार्टी के द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा पिछले दिनों महाराष्ट्र में प्रवेश की है। इससे पहले यह यात्रा पांच राज्यों से गुजर चुकी है। आज भारत जोड़ो यात्रा का 63 वां दिन है जो महाराष्ट्र के नादेंड से शुरू हुआ है। यात्रा के महाराष्ट्र में पहुंचने से पहले ही एनसीपी चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के यात्रा में शामिल होने की खबरें सामने आईं थी। जिसके बाद आज कांग्रेस नेता अशोक चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में पुष्टि करते हुए कहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ी यात्रा' में शामिल होंगे, जबकि एनसीपी के जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड कल शामिल होंगे।

 

कई शख्सियत यात्रा में हुए शामिल

बता दें कि यह 150 दिनों तक चलेगी, जो केरल के कन्याकुमारी से शुरू हुई है और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। 3500 किमी चलने वाली इस यात्रा ने अब तक 1600 किमी की यात्रा की तय की है। बता दें कि अबतक इस यात्रा के दौरान राजनेताओं से लेकर फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने शिरकत की है। जब इस यात्रा की शुरूआत हुई थी तो उस समय तामिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने मशाल जलाकर यात्रा को प्ररांभ किया। उसके बाद से 1600 लम्बी यात्रा के दौरान कई शख्सियत ने यात्रा में हिस्सा लेकर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को मजबूत किया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख वकील प्रशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वराज पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव यात्रा में शामिल हुए थे।

calender
09 November 2022, 01:49 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag