score Card

उत्तर भारत में अगले 2 दिन ठंडी हवाओं से राहत नहीं, कई हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तेज हवा चलने कगी संभावना है। सर्द हवा से उत्तर भारत के लोगों के अभी राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 2 दिनों तक ठंड हवा का दौर जारी रहेगा।

उत्तर भारत में मौसम लागातार बदल रहा है। कभी धूप कभी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम में हर दिन नया बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई। तो कहीं पर हल्की बूंदबांदी देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। चारों तरफ सुनहरी धूप के बाद भी ठंड लग रही है।

मौसम विभाग के अनुसार भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों पर देखने के मिल रहा है। मैदानी इलाकों में कभी ठंड तो कभी ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तेज हवा चलने कगी संभावना है। सर्द हवा से उत्तर भारत के लोगों के अभी राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 2 दिनों तक ठंड हवा का दौर जारी रहेगा। आईएमडी के अनुसार ये हवाएं 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी।

ये सिलसिला 2 फरवरी तक देखने के मिलेगा। दिल्ली में बारिश के बाद आसमान साफ हो गया है। कल से सुनहरी धूफ खिल रही है। मौसम विभागर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहेगा। बुधवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज रह सकता है। आपको बता दें कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में गरज के साथ बारिश होने की संभवना है।

बारिश के कारण ठंड भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिमी राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

calender
01 February 2023, 10:36 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag