Peshawar blast: भारत ने की पेशावर आतंकी हमले की निंदा, 100 के करीब पहुंची मरने वालों की संख्या

पाकिस्तान में पेशावर की पुलिस लांइस स्थित एक मस्जिद में सोमवार दोपहर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो गई। जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए है। आज भारत सरकार ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है।

calender

पाकिस्तान में पेशावर की पुलिस लांइस स्थित एक मस्जिद में सोमवार दोपहर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो गई। जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए है। आज भारत सरकार ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है।

30 जनवरी को दोपहर पेशावर की मस्जिद में नजाम के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। आतंकवादी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्‍तान (टीटीपी) ने यह हमला कराया था। यह हमला उस दौरान हुआ जब लोग नमाज अदा कर रहे थे। तभी हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले के बाद पाकिस्तान में हाई अलर्ट है। देश की जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। वहीं पीड़ितों के परिजनों में शोक की लहर है।

मंगलवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा, "भारत कल पेशावर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने इतने लोगों की जान ले ली है।"

पाकिस्‍तान में भारत के दूतावास ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दुख व्यक्त किया है। उच्चायोग ने कहा कि 'भारत पेशावर में हुए फिदायीन हमले की कड़ी निंदा करता है।' भारत के कई स्थानों पर पेशावर हमले के पीड़ितों के प्रति व्यक्त किया गया है।

First Updated : Tuesday, 31 January 2023