PM मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है उनके लिए ये जीवन का नया सफर है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वी़डियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारिए से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए करीब 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर पीएम मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। मैं सभी युवाओं और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है। पीएम ने इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वो करती है और ये रोजगार मेला इसी का एक बड़ा उदाहरण है।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, NDA और भाजपा शासित राज्यों में भी लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि किस तरह हमारी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध करके दिखाती है। आप सभी ने महसूस किया होगा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर और समयबद्ध हुई है। आज आप भर्ती प्रक्रिया में जिस पारदर्शिता और रफ्तार को देख रहे हैं वो सरकार के हर काम में दिख रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता बेहतर तरीके से उन्हें प्रतियोगिता में उतरने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है। पिछले 8 वर्षों में व्यापक स्तर पर आधारभूत संरचना के विकास से रोजगार के लाखों अवसर बने हैं। आधारभूत संरचना में 100 लाख करोड़ का निवेश रोजगार की अपार संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर लगातार बन रहे हैं। जब विकास तेजी से होने लगता है तब स्वरोजगार के अवसर अनगिनत मात्रा में बढ़ने लगते है। आज स्वरोजगार का क्षेत्र बहुत आगे बढ़ रहा है।

सोर्स- ट्विटर/ ANI

calender
20 January 2023, 11:27 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो