PM Modi in Karnataka: 'लंदन में कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा कर रहे', पीएम मोदी का राहुल पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। मेरा सौभाग्य है कि कुछ वर्ष पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला। मगर ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। मेरा सौभाग्य है कि कुछ वर्ष पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला। मगर ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर है। इस बीच पीएम मोदी ने पुनर्विकसित होसपेट रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना साधा है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी की लंदन वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि लंदन से भारत पर टिप्पणी करने वालों का समर्थन न करें।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश से पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी की थी और देश के लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए थे। राहुल गांधी ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया था। रविवार को पीएम मोदी ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "दावे के साथ कह सकते हैं। भारत केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। ये मेरा सौभाग्य रहा कि कुछ वर्ष पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला... मगर ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया।"

पीएम मोदी ने कहा कि "भारत के लोकतंत्र की जड़े... हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई।" राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "दुनिया को कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परम्पराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि "ऐसे लोग भगवान बसवेश्वर का अपमान कर रहे है। ऐसे लोग कर्नाटक की जनता का.. भारत की परम्परा का.. भारत के 130 करोड़ जागरूक नागरिकों का अपमान कर रहे है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि "कर्नाटक के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो, यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, यहां की बहन-बेटियां और सशक्त हो। इसी दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे राज्य के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है।" पीएम मोदी ने कहा कि "आज धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है। विकास की ये धारा हुबली-धारवाड़ के साथ ही पूरे कर्नाटक को सींचने का का काम करेगी।" उन्होंने कहा कि "धारवाड़ केवल एक गेटवे ही नहीं रहा बल्कि ये कर्नाटक और भारत की जीवंतता का एक प्रतिबिंब बन गया है। इसे कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रुप में जाना जाता है।"

पीएम मोदी ने कहा कि "धारवाड़ में आईआईटी का नया कैम्पस कर्नाटक की विकास यात्रा में नया अध्याय लिख रहा है। जितने ज्यादा उत्तम इंस्टीट्यूट होंगे उतने ज्यादा लोगों तक अच्छी शिक्षा की पहुंच होगी। यही कारण है कि बीते 9 वर्षों में भारत में अच्छे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की संख्या लगातार बढ़ रही है।" पीएम मोदी ने कहा कि "कर्नाटक ने कनेक्टिविटी के मामले में आज एक और मील के पत्थर को छू लिया है। अब सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। ये सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, ये उस सोच का विस्तार है जिसमें हम इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देते हैं।" उन्होंने कहा कि "पहले राजनीतिक लाभ-हानि देखकर ही रेल, रोड प्रोजेक्ट्स की घोषणा होती थी। हम पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान लेकर आए हैं। ताकि जहां-जहां भी देश में जरूरत हो वहां तेज गति से इंफ्रास्ट्रक्चर बने सके।"

calender
12 March 2023, 07:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो