Presidential Election Result LIVE: आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, वोटों की गिनती शुरू

बीते 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ था जिसके बाद आज वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है और करीब 4 बजे शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगें. एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना जतायी जा रही है. पार्टी ने द्रौपद की जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें, द्रौपदी मुर्मू आज अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी.

Janbhawana Times

नई दिल्ली। बीते 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ था जिसके बाद आज वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है और करीब 4 बजे शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगें. एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना जतायी जा रही है. पार्टी ने द्रौपद की जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें, द्रौपदी मुर्मू आज अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी.

 

बताया जा रहा है कि, चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी जनरल पी.सी. मोदी आज मतगणना की निगरानी करेंगे. वहीं, शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इससे पहले 15 साल पूर्व आज के दिन 21 जुलाई को देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थीं. इस पद पर प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जीत हासिल की थी। जीत से पहले द्रौपदी का गांव जश्न की तैयारी में जुट गया है. ओडिशा के रायरंगनगर में द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है.

 

ग्रामीणों ने 20 हजार लड्डू बनवाए हैं. इसके अलावा आदिवासी डांस और विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि, उपरबेड़ा गांव की द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है. द्रौपदी की जीत से पहले ही पूरा गांव जश्न मना रहा है. ग्रामीणों ने आज गांव में विजय दिवस मनाने की तैयारी की है वहीं पूरा गांव आज छुट्टी भी मना रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag