कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी एक और अभियान शुरू करने वाली है। दरअसल आपको बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक "चार्जशीट" जारी की। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि ये करीब दो महीने तक चलेगा।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी एक और अभियान शुरू करने वाली है। दरअसल आपको बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक "चार्जशीट" जारी की। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि ये करीब दो महीने तक चलेगा। आज यानी शनिवार के दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सांसद केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फेंस कर इस अभियान का लोगो जारी किया है और जैस कि आपको  बताया कि मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की। 

 

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

calender
21 January 2023, 01:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो