विस्तारा फ्लाइट में महिला यात्री का हाईवोल्टेज ड्रामा! एयर होस्टेस को मारा मुक्का, कपड़े उतार विमान में किया हंगामा

बीते दिनों में एक के बाद एक फ्लाइट में होने वाले विवादों की कई सारी खबरें सामने आई हैं, वहीं अब विस्तार की फ्लाइट में एक महिला यात्री द्वारा किए हंगामे की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि कि इस महिला यात्री ने न सिर्फ फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ लड़ाई की बल्कि उसके बाद वो कपड़े उतार नग्न अवस्था में कॉरिडोर में घूमने लगी। ऐसे में फ्लाइट के लैंड होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Yashodhara Virodai

दरअसल, ये घटना अबू धाबी से मुंबई आने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में घटित हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मूल रूप से इटली की रहने वाली महिला यात्री, जिसका नाम पाओला पेरुशियो है, उसने नशे में उड़ान के दौरान ये हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बताया जा रहा है कि महिला के पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था, पर वो अपने सीट से उठकर बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई। ऐसे में जब क्रू मेंबर्स ने उसे वापस अपनी सीट पर जाने को कहा तो वो क्रू मेंबर्स के साथ हाथापाई पर उतर आई।

खबरों की माने तो महिला ने विवाद के दौरान एयरहोस्टेस के मुंह पर मुक्का मार दिया तो वहीं दूसरे क्रू मेंबर पर थूक दिया। इसके बाद वो महिला अपने कपड़े उतारकर फ्लाइट में घूमने लगी। ऐसे में फ्लाइट के कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर्स ने उस महिला यात्री को पकड़ कपड़े पहनाए और उसे एक सीट पर बांध दिया, जब तक कि फ्लाइट लैंड नहीं कर गई। वहीं मुंबई में विमान के पहुंचते ही उस महिला को पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। पुलिस ने विमान अधिकारियों की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की रकम भरने के बाद उस महिला को जमानत दे दी गई है।

calender
31 January 2023, 01:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो