WHO ने 10 लाख आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को भारत की 10 लाख महिला आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली, 23 मई एजेंसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को भारत की 10 लाख महिला आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित होने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोमवार को ट्वीट में कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा वितरण में सबसे आगे हैं और उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आशा कार्यकर्ताओं ने देश में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर रहने के दौरान घर-घर जाकर रोगियों का पता लगाने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Tags

calender
23 May 2022, 03:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो