महिला से पुरूष बना शख्स हुआ प्रेग्नेंट, ट्रांसजेंडर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

भारत के राज्य केरल में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें लड़की से लड़का बना एक ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हुआ है। यह मामला केरल राज्य के कोझिकोड का है। हाल ही कपल ने खुशखबरी सोशल मीडिया के जारिए लोगों को दी है

calender

भारत के राज्य केरल में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें लड़की से लड़का बना एक ट्रांसजेंडर प्रेग्रेंट हुआ है। यह मामला केरल राज्य के कोझिकोड का है। हाल ही कपल में खुशखबरी सोशल मीडिया के जारिए लोगों को दी है। ट्रांसजेंडर कपल के प्रेग्रेंसी वाला फोटो जमकर वायरल हो रहा है।

 

उनके घर जल्दी ही नया मेहमान आने वाला है। कपल जिया पावल जिसकी उम्र 21 और जहाद उम्र 23 है। कपल उम्मीद कर रहे है कि मार्च के महीने में उनका पहला बच्चा इस दुनिया में आएगा। जिया और जहाद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि पिछले 3 सालों से वे साथ रह रहे है।

 

इंस्टाग्राम में जो उन्होंने फोटो शेयर की है वे सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है और उसमें वे प्रेग्नेंट नजर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जिया पावल पेशे में डांसर है। जिया का जन्म एक आम इंसान पुरूष के रूप में हुआ था। जिसके बाद जेंड़र चेंज कराकर वो महिला बन गई है और जहाद का जन्म लड़की के रूप में हुआ था वे जेंडर बदलकर जहाद लड़का बन गया।

जानिए युजर्स ने क्या कहा

ट्रांसजेंडर कपल जाहद और जिया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर युजर्स़ एक- दुसरे से मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे है। कई लोगो ने कहा कि ट्रांसजेंडर कपल को बधाई और भविष्य के लिए बधाई दी। एक युजर्स ने लिखा कि बधाई हो ये सबसे खूबसूरत चीज है। सच्चे प्यार की कोई सीमा नहीं है। वहीं एक और युजर ने लिखा कि समाज के नियमों को तोड़ने के लिए धन्यवाद आपका नया मेहमान स्वस्थ रहे आपको बहुत बहुत बधाई हो।

First Updated : Saturday, 04 February 2023