World's Richest Women: जानिए विश्व की सबसे अमीर महिलाओं में भारत का कौन सा स्थान है

World Richest Women: पूरी दुनिया में सबसे अमीर महिलाओं में भारत का पांचवा स्थान है। जिसमें भारत की सबसे अमीर महिला का नाम सावित्री जिंदल है तो आइए जानते हैं किस देश में सबसे ज्यादा महिला अरबपति है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

World Richest Women: इस बदलते दौर के साथ महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाए अपना योगदान पुरुषों के बारार दे रही है। आज हम आपको देश के अरबपती महिला के बारे में बताने जा रहे है। ऐसे तो पूरी दुनिया में महिला अरबपतियों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।

दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाली महिला फाल्गुनी नैय्यर, सावित्री जिंदल जैसे कई उद्योगपतियों ने व्यापार की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है। अगर हम भारत की बात करें तो विश्व की सबसे अमीर महिलाओं में भारत का स्थान पांचवा है। तो आइए जानते है पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर यानी अरबपति महिलाएं किस देश में है।

 सबसे ज्यादा महिला अरबपतियों वाला देश 

सिटी इंडेक्स की माने तो पूरे देश में अरबपति महिलाओं के मामले में अमेरिका का नाम दर्ज है। अमेरिका सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए विश्व के अरबपति महिलाओं के टॉप लिस्ट में शामिल किया गया है।

आपको बतां दे की अमेरिका में अरबपति महिलाओं की कुल संख्या 92 है। वही अमेरिका के बाद दुसरे सबसे अरबपति महिलाओं के टॉप लिस्ट में चीन शामिल है, चीन में कुल अरबपति महिलाओं की संख्या 42 है। वही तीसरे अरबपति महिलाओं के लिस्ट में जर्मनी शामिल है। जर्मनी में कुल अरबपति महिलाओं की संख्या 32 है। वही चौथे महिला अरबपतियों की लिस्ट में इटली शामिल है। इटली में तकरीबन अरबपति महिलाओं की संख्या 16 है।

अरपबतियों के मामले पर भारत का 5 वां स्थान

विश्व के सबसे अमीर महिला अरपबतियों के मामले में भारत का स्थान पांचवा है। भारत के साथ-साथ हांगकांग, आस्ट्रेलिया भी पांचवें स्थान पर है। इन सभी देशों में महिला अरबपतियों की संख्या 9 है। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में हांगकाग की झोउ कुनफेई शामिल है जो टंच स्क्रीन Lens कंपनी की मालकिन हैं। झोउ कुनफेई की संपत्ती की बात करें तो इनकी कुल संपत्ती 6.6 अरब डॉलर है।

भारत की सबसे अमीर महिलाओ का नाम

विश्व के अरबपति महिलाओं में भारत की महिला अरबपतियों के टॉप लिस्ट में जिंदल ग्रुप की मालकिन और राजनीतिज्ञ सावित्री जिंदल शामिल है। सावित्री जिंदल की कुल कुल संपत्ती 16.96 अरब डॉलर से भी अधिक है। वहीं सावित्री जिंदल के बाद महिला अरबपतियों के लिस्ट में फाल्गुनी नैय्यर, लिना तिवारी, किरण मजूमदार-शॉ, स्मिता कृष्णा शाह, गोदरेज और अनु आगा शामिल है।

calender
22 March 2023, 12:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो