नई दिल्ली. भारत पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर पर एक बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसके बाद कोई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया. सबसे पहले जम्मू और फिर कुपवाड़ा से भी ब्लैकआउट की खबरें आईं. हमले के दौरान सायरन बजने लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है.
भारतीय सुरक्षा बलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल प्रयासों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, जम्मू के पास आठ मिसाइलें रोकी गईं और सभी को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
पाकिस्तान की साज़िश सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं रही। राजस्थान और पंजाब बॉर्डर पर भी ड्रोन गतिविधियों की पुष्टि हुई है। हालांकि इन इलाकों में मिसाइल हमले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
इस हमले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इससे स्थिति की गंभरीता का अंदाजा लगाया जा सकता है. भारत-पाक के बीच हालात किसी भी समय जंग में बदल सकते हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की और अफवाहों से बचने की अपील की गई है. First Updated : Thursday, 08 May 2025