तिरुवल्लूर सी-फूड यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव: 2 मौत, 46 घायल
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में बुधवार को अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हो गए हैं।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में बुधवार को अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, गैस लीक होने के बाद 46 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पीड़ितों ने सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और उल्टी जैसे लक्षणों की शिकायत की थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
खबर अपडेट हो रही है...


