लड़की की गोद में जाकर बैठा, दिल्ली मेट्रो में बंदर की एंट्री से मचा हंगामा, वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. वहीं हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों को हैरान करने के साथ-साथ उनका खूब मनोरंजन भी किया. बता दें, वायरल क्लिप में एक बंदर दिल्ली मेट्रो के डिब्बे के अंदर आराम से घूमता नजर आ रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी यात्रियों के बीच बहस तो कभी अनोखी घटनाएं लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. वहीं इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों को हैरान करने के साथ-साथ उनका खूब मनोरंजन भी किया. बता दें, वायरल क्लिप में एक बंदर दिल्ली मेट्रो के डिब्बे के अंदर आराम से घूमता नजर आ रहा है.
बंदर ने मेट्रो में किया सफर
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर किसी तरह मेट्रो के कोच में पहुंच गया. वहीं हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान वह बिल्कुल भी घबराया हुआ नहीं दिखा. आमतौर पर ऐसे हालात में जानवर बेचैन नजर आते हैं, लेकिन यह बंदर पूरे बड़े मजे से यात्रियों के बीच टहलता हुआ दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं उसकी हरकतें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह रोज से मेट्रो में सफर करता हो.
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (सराय काले खां स्टेशन) पर आज गजब ही हो गया! 🚊🐒
एक 'बंदर भाई' बिना टिकट फुल स्वैग में सफर कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब वो सीधे एक लड़की की गोद में जा बैठे और उसे 'किस' (Kiss) भी कर दिया!
सहयात्री डर के साए में सफर करने को मजबूर थे।मनोरंजन अपनी जगह… pic.twitter.com/3kQdeDgqoS— KK Delhi (@Surya102m) June 19, 2026
लोगों ने रिकॉर्ड किया वीडियो
मेट्रो में मौजूद यात्रियों ने पहले तो इस घटना को हैरानी के साथ देखा, लेकिन कुछ ही देर में कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. बंदर कभी एक सीट के पास जाता तो कभी दूसरी तरफ घूमता दिखाई दिया. इसी दौरान उसकी नजर एक युवती पर पड़ी और वह सीधे उसके पास पहुंच गया.
युवती की गाउड में बैठा बंदर
आगे वीडियो में देखा जा सकता है बंदर युवती की गोद में बैठ जाता है. अचानक हुई इस घटना से युवती असहज हो जाती है और उसे हटाने की कोशिश करती है, लेकिन बंदर वहां से हटने के बजाय उसी के आसपास बना रहता है. यह नजारा देखकर डिब्बे में मौजूद कई यात्री हंसने लगते हैं, जबकि कुछ लोग सावधानी के तौर पर अपनी सीट बदल लेते हैं.
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
इसके साथ ही वीडियो में बंदर युवती के काफी करीब आता दिखाई देता है, जिसके बाद यात्रियों की प्रतिक्रियाएं और भी दिलचस्प हो जाती हैं। अब पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में बंदर को "मेट्रो का नया यात्री" बताया, जबकि कुछ ने इसे दिल्ली मेट्रो के सबसे अनोखे पलों में से एक करार दिया. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


