5 साल की बच्ची बनी एयर होस्टेस, अमीरात फ्लाइट में निभाई केबिन क्रू की भूमिका, इंटरनेट पर छाई मासूमियत

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पांच साल की बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में नन्ही बच्ची को विमान में केबिन क्रू की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पांच साल की बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में नन्ही बच्ची को विमान में केबिन क्रू की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान उसकी मासूम मुस्कान, कॉन्फिडेंस और एक्साइटमेंट इंटरनेट यूजर्स को इमोशनल कर दिया है. 

पहनी लाल टोपी और सफेद स्कार्फ 

वीडियो में बच्ची एयरलाइन क्रू की यूनिफॉर्म पहने नजर आ रही है. इस दौरान उसने लाल टोपी और सफेद स्कार्फ के साथ अपने लुक को कैरी किया है, जिससे वह बिल्कुल एक प्रोफेशनल फ्लाइट अटेंडेंट जैसी दिखाई दे रही है. इसके साथ ही विमान में मौजूद यात्री और चालक दल के सदस्य भी उसकी खुशी और एक्साइटमेंट को देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं. 

कामों में बटाया हाथ 

क्लिप में बच्ची को केबिन क्रू के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है. वह यात्रियों से बातचीत करती है, उनकी जरूरतों के बारे में पूछती है और विमान के अंदर छोटे-मोटे चीजों में हाथ बटाती दिखाई देती है. इतना ही नहीं वह ट्रे व्यवस्थित करने और केबिन को साफ-सुथरा रखने में भी मदद करती नजर आती है. 

बताया गया कि यह अनुभव बच्ची के लिए बेहद खास था क्योंकि वह लंबे समय से विमानन क्षेत्र में रुचि रखती है. उसकी मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेचर करते हुए बताया कि यह उसकी ‘दूसरी ड्यूटी’ थी और उसने पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. उन्होंने एयरलाइन कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्रू ने बच्ची को परिवार के सदस्य की तरह अपनाया और उसके सपने को साकार करने में मदद की.

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने बच्ची के आत्मविश्वास सराहना की तो कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायक अनुभव बताया, जबकि कई ने कहा कि बच्चों के सपनों को प्रोत्साहित करने के ऐसे प्रयास बेहद खास होते हैं. इस दिल छू लेने वाले वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बच्चों की छोटी-छोटी खुशियां भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं और उनके सपनों को पंख देने का असर दूर तक दिखाई देता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो