दिल्ली के एक होटल में सोशल मीडिया पर दोस्त बनी एक ब्रिटिश महिला के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया. हालांकि, उसका उत्पीड़न यहीं नहीं रुका, बल्कि होटल की लिफ्ट में जब वह मदद मांगने गई तो एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की. मामला दिल्ली के महिपालपुर इलाके का है.आरोपी में से एक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को दे दी है.
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में एक ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के ज़रिए उस व्यक्ति से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी. घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को भी दे दी गई है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के वसुंधरा में रहने वाले कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है. कुछ महीने पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लंदन निवासी महिला से जुड़ा था. महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी , तभी उसने कैलाश से संपर्क किया और उसे मिलने के लिए बुलाया. हालांकि, कैलाश ने यात्रा करने में असमर्थता जताई और इसके बजाय उसे दिल्ली आने के लिए कहा.
मंगलवार शाम को महिला दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी. उसके निमंत्रण पर कैलाश अपने दोस्त वसीम के साथ होटल में उससे मिलने गया. तीनों ने शराब पी और खाना खाया और फिर उसके कमरे में चले गए. रिपोर्ट के अनुसार, कैलाश ने कथित तौर पर महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती की. जब महिला ने विरोध किया और हंगामा किया, तो कैलाश ने उसे शांत करने के लिए वसीम को कमरे में बुलाया. First Updated : Thursday, 13 March 2025