क्या पिछले साल की तरह मई में इस तारीख को आएगा CBSE का रिजल्ट या होगी कोई और डेट?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 12वीं के परिणाम इतनी जल्दी जारी नहीं किए जाएंगे. परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है.

Shraddha Mishra

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए यह इंतजार अभी भी खतम होता नजर नहीं आ रहा है. बता दें, हाल ही में बोर्ड की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा में बैठे वाले छात्रों के रिजल्ट मई में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी साफ किया कि आज यानी 30 अप्रैल को रिजल्ट के जारी होने की कोई उम्मीद नहीं है.

इसी बीच लोगों के मन में ये यह सवाल उठने लगा है कि क्या नतीजे पिछले साल की तरह मई ही एक ही तारीख को घोषित किए जाएंगे। आइए बोर्ड द्वारा बताई गई समय-सीमा और पिछले साल के नतीजों की घोषणा की तारीखों को जानते हैं. 

कब आएगा CBSE का रिजल्ट 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 12वीं के परिणाम इतनी जल्दी जारी नहीं किए जाएंगे. परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है. पिछले वर्ष, 2025 में, सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के परिणाम 13 मई को एक साथ जारी किए थे. यही वजह है कि पिछले साल के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे.

कैसे चेक करें रिजल्ट 

रिजल्ट जारी होने छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in  पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए छात्र को अपने रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल और सेंटर जैसी डिटेल्स भरनी होंगी. रिजल्ट खुलने पर आप इसकी डिजिटल कॉपी अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें, इस वर्ष 18 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जो 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थी.

इस बीच अच्छी खबर ये है कि बोर्ड द्वारा एग्जाम कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है और रिजल्ट अपलोड किए जा रहे हैं. जैसे ही आखिरी चरण की प्रक्रिया खतम होगी तो सीबीएसई द्वारा उनके ऑफिसियल एक्स हैंडल पर रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर दिया जाएगा। 

पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क 

अगर आपके एग्जाम अच्छे नहीं गए है और आप अपने पास होने को लेकर दुविधा में है. तो बता दें, परीक्षा में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट के साथ-साथ यानी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में  33 प्रतिशत नंबर होना अनिवार्य है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो