कभी गर्मी तो कभी सर्दी! रोज दिख रहा मौसम का नया रूप, अब कहीं लू, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां कुछ राज्यों में लू के चलते गर्मी बढ़ने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इन बदलावों से सतर्क रहने के लिए खास सावधानियां बरतने की सलाह दी है. आइए, जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम के क्या बदलाव हो सकते हैं.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से मौसम में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन अब फिर से मौसम अपने पुराने रूप में लौटने वाला है. जहां एक तरफ कुछ राज्यों में लू का खतरा है, वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने विभिन्न राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्या आपके शहर में लू चलेगी या बारिश होगी? आइए जानते हैं.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगी लू और गर्मी 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो आने वाले दिनों में मौसम को प्रभावित कर सकता है। यह विक्षोभ देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी और लू की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। खासतौर पर गुजरात में 12 मार्च तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे वहां के लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में भी तापमान में वृद्धि का अनुमान है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 मार्च को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटका, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 12 मार्च को भी इन राज्यों में बारिश जारी रहेगी। 

दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ गुजरात में हीट वेव का असर होगा, वहीं दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। 10 मार्च को दिल्ली में हल्के बादल और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री तक रहेगा.

कहां-कहां होगी बारिश और बर्फबारी?

10 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद, 13 मार्च को इन राज्यों के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag