IMD ने गर्मी को लेकर किया अलर्ट, अगले 3 तीन दिनों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

दिल्ली में अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 4द डिग्री के पार पारा जा सकता है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. सोमवार को मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में 40 डिग्री के पार पारा जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि "आने वाले दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है". 

उत्तर पश्चिम भारत के करीब एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा लेकिन इसका दिल्ली पर कोई असर नहीं होगा. आने वाले सप्ताह में दिल्ली में आसमान साफ रहेगा वहीं  बारिश को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है. 

अप्रैल का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल 2023 में सबसे ज्यादा तापमान 14 अप्रैल को 40.6 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं 2022 में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस था. 2021 में 42.2 और  2020 में 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था आंकड़ों के अनुसार, इस गर्मी के मौसम में अभी तक का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 20 अप्रैल को दर्ज किया गया था

मंगलवार को कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाएं चलेगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री या 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.  दिल्ली में हवा कि बात की जाए तो अभी साफ है. सोमवार को एक्यूआई महज 127 दर्ज किया गया. इस श्रेणी की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो