सावधान! 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली की सैकड़ों सड़कें रहेंगी बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली वाले ध्यान दें, 16 से 20 फरवरी तक कई सड़के बंद रहने वाली है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर सभी सड़कों का डायवर्शन बताया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 होने जा रहा है. ये ग्लोबल साउथ में पहला बड़ा एआई शिखर सम्मेलन है, जिसमें 45 से ज्यादा देशों के नेता, मंत्री और एक्सपर्ट शामिल होंगे.

दिल्ली पुलिस ने शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. कई प्रमुख सड़कें बंद या प्रतिबंधित रहेंगी, जिससे हवाई अड्डा, मेट्रो और रेलवे रूट्स प्रभावित हो सकते हैं.

बचने वाली प्रमुख सड़कें

समिट के दौरान सुरक्षा के लिए ये रोड्स पर ट्रैफिक रुकावट या डायवर्शन रहेंगे. 

मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक), अकबर रोड, राजेश पायलट मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फीरोजशाह रोड, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, केमल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग, आउटर सर्कल (कनॉट प्लेस), लोधी रोड, तुगलक रोड, सफदरजंग रोड, पंचकुइयां रोड, द्वारका लिंक रोड, राव तुला राम मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पुराना किला रोड, भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट छोड़कर)

हवाई अड्डे के लिए सुझाए गए वैकल्पिक रास्ते

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T1, T2, T3, T4) जाने वालों को सेंट्रल दिल्ली से दूर रहने की सलाह है. ये रूट्स फॉलो करें.

  • गुरुग्राम से T3/T4: NH-48 → राव गजराज सिंह मार्ग → UER II → सर्विस रोड NH-48 → T3 रोड
  • गुरुग्राम से T1: NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे → उलान बतार मार्ग → T1
  • द्वारका से सभी टर्मिनल: सेक्टर-22 द्वारका रोड → UER II (नई सुरंग)
  • नई दिल्ली/दक्षिण दिल्ली से T3: AIIMS चौक → रिंग रोड → मोती बाग → RTR मार्ग → संजय टी-पॉइंट → सर्विस रोड NH-48
  • पश्चिमी/उत्तरी/पूर्वी दिल्ली से: पंजाबी बाग → रिंग रोड → नजफगढ़ रोड → पंखा रोड → डाबरी → द्वारका → UER II → NH-48 सर्विस रोड

रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने के रास्ते

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: कश्मीरी गेट → रानी झांसी मार्ग → रिंग रोड → राजघाट → वंदे मातरम मार्ग → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्कल
  • पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन: कश्मीरी गेट → रिंग रोड → एसपी मुखर्जी मार्ग → वंदे मातरम मार्ग → रानी झांसी फ्लाईओवर
  • हजरत निजामुद्दीन: AIIMS → रिंग रोड → आश्रम चौक → मथुरा रोड (वैकल्पिक रूट्स से)

मेट्रों इस्तेमाल करने की सलाह 

दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से चलेगी. समिट स्थल के सबसे करीब प्रगति मैदान गेट 10 है. गाड़ी से आने वालों के लिए दिल्ली चिड़ियाघर, राष्ट्रीय स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पार्किंग है. 

वहां से शटल बसें उपलब्ध होंगी. मोबाइल नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए ऑपरेटर्स को निर्देश दिए गए हैं. समिट भारत को एआई में ग्लोबल लीडर बनाने का मौका है, लेकिन ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पहले से रूट चेक करें और मेट्रो का इस्तेमाल करें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag