जम्मू और सांबा में धमाके की गूंज, शहरों में पूरी तरह से ब्लैकआउट, बजने लगे सायरन

9 मई की रात भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और बढ़ गया जब पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में ड्रोन भेजे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया. कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिसकी पुष्टि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी की.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं. 9 मई की रात जम्मू-कश्मीर के सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने आसमान में ही इंटरसेप्ट कर ध्वस्त कर दिया. इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी धमाकों की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की.

सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि राजस्थान के सरहदी जिलों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. बीती रात पाकिस्तान द्वारा की गई हरकतों को देखते हुए जैसलमेर में ब्लैकआउट कर दिया गया और कर्फ्यू जैसे हालात हैं. भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने एक बार फिर पाकिस्तानी चाल को नाकाम कर यह दिखा दिया कि देश की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगाई जा सकती.

जम्मू में रुक-रुककर सुनाई दिए धमाके

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया, “जहां मैं हूं वहां रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही हैं.” इससे पहले सांबा और आरएसपुरा में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया.

ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश

भारतीय सेना ने अलर्ट मोड में रहते हुए सीमा पार से आए ड्रोन को समय रहते इंटरसेप्ट किया और उन्हें जमीन तक पहुंचने से पहले ही हवा में ढेर कर दिया. पाकिस्तान की ओर से इन ड्रोन के जरिए सैन्य ठिकानों की जासूसी या हमले की कोशिश की जा रही थी.

राजस्थान में भी हाई अलर्ट

राजस्थान के जैसलमेर और अन्य सरहदी जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. पूरे जैसलमेर शहर की बिजली काट दी गई है ताकि किसी भी तरह के ड्रोन हमले या मिसाइल को रोका जा सके. हालात इतने गंभीर हैं कि वहां कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं.

फिरोजपुर में सेना और BSF के ठिकानों पर हमला विफल

पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान ने सेना और बीएसएफ के ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को पहचानकर उन्हें मार गिराया. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह मिसाइल थे या ड्रोन.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag