किसानों के लिए Good News: खरीफ की फसलों की बढ़ाई गई MSP, जानिए किसानों को कितना होगा लाभ

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह कदम उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

केंद्र सरकार की ओर से किसानों की एक खुशखबरी सामने आई है। जिसमें किसानों को फायदा देने के लिए खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए लिए गए फैसले के अनुसार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह कदम उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है।"

 

कैबिनेट ने 2023- 24 के लिए उड़द दाल की MSP को 350 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं मक्के की MSP को 128 रूपये प्रति क्विटंल और धान की MSP 143 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,183 रूपये प्रति क्विटंल करने की मंजरी दी है। मोदी कैबिनेट की ओर से मूंग की एमएसपी में सर्वाधिक 803 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है और इसके मूंग पर एमएसपी 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।
 

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag