आतंकवादियों के निशाने पर फिर आया जम्मू! अखनूर में सेना के वाहन पर बरसाई गोलियां

Terrorist Attack in Akhnoor: जम्मू से एक और आतंकी हमले की खबर आई है. सोमवार को जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने फायरिंग की. इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Terrorist Attack in Akhnoor: जम्मू से एक और आतंकी हमले की खबर आई है. सोमवार को जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने फायरिंग की. इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सेना की एक एंबुलेंस जोगवान इलाके में जा रही थी, तभी आतंकवादियों के एक ग्रुप ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद पुलिस और सेना ने अलर्ट जारी कर दिया और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग

फायरिंग की सूचना है कि आतंकवादियों ने एंबुलेंस और अन्य वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है..इससे पहले, 24 अक्टूबर को भी आतंकियों ने गुलमर्ग के पास एक सेना के वाहन पर हमला किया था, जिसमें दो सैनिक और एक कूली की मौत हो गई थी.

पिछले कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. हाल ही में, गंदेरबल जिले में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भी फायरिंग में छह मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हुई थी. इससे पहले, शोपियां जिले में एक मजदूर की भी आतंकियों ने हत्या की थी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag