Maharashtra News: अंबेडकर जयंती रैली में भंयकर हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, 7 घायल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के विरार में अंबेडकर जयंती की रैली निकलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें करंट लगने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही 7 लोग घायल हो गए।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • दुर्घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस टीम को दी। सूचना मिलने पर डीसीपी और विरार पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के विरार में अंबेडकर जयंती की रैली के चलते दो लोगों ने अपनी जान गवा दी और 7 लोग इस बड़े हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।रैली के दौरान रथ पर लगा झंडा ऊपर बिजली के तार से टकरा गया और रथ को धकेल रहे लोगों को अचानक से जबरदस्त शॉक लगा।

इस घटना के चलते बिजली का शॉक लगने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग घयाल हो गए।जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारियों के मुताबिक जब ये घटना हुई, तो उस समय रैली खत्म होने के बाद लोग वापस मनवेलपाड़ा इलाके से कारगिल इलाके की तरफ जा रहे थे। जिस बीच यह दुर्घटना हुई।

पुलिस टीम को दी सूचना

दुर्घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस टीम को दी। सूचना मिलने पर डीसीपी और विरार पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।डीसीपी का कहना है कि घटना के समय एक ट्रॉली पर 6 लोग खड़े थे।

कुछ उसे धक्का लगा रहे थे, तभी ट्राली पर लगी लोहे की रॉड पास के बिजली के तार में लग गई।जिसके कारण कई लोग करंट के चपेट में आ गए। इनमें रूपेश सुर्वे की उम्र 30 वर्ष और सुमित सूत की उम्र 23 वर्ष की थी।जिनकी करंट लगने के चलते मौके पर ही मौत हो गई। I

घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

इतना ही नहीं इस बड़े हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहां मौजूद लोगों ने घायलों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया।इन घायल लोगों में से एक शख्स की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों अस्पताल में इलाज चल रहा है।जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अंबेडकर जंयती के दौरान इस घटना को लेकर लोगों में काफी हड़कंप मचा हुआ है।

calender
14 April 2023, 10:46 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो