CM शिंदे और डिप्टी CM अयोध्या के दौरे पर संजय राउत बोले- जब बाबरी कांड हुआ तो भाग गए और अब गद्दारों की उगली पकड़कर जा रहे है

CM शिंदे और डिप्टी CM अयोध्या के दौरे पर संजय राउत भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले कि - जब बाबरी कांड हुआ तो भाग गए और अब गद्दारों की उगली पकड़कर जा रहे है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे। दोनो नेता अयोध्या भी आएंगे। अयोध्या दौरे से पहले लखनऊ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे। प्रभू राम चंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मै राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं है, मैं अयोध्या आता रहता हूं लेकिन यह पहली बार है जब मैं एक मुख्यमंत्री के रूप में यहां आया हूं। पार्टी के सभी नेता भगवान राम से आशीर्वाद लेना चाहते थे। मैं योगी जी और उनके मंत्रियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो हमारे स्वागत के लिए यहां मौजूद थे।

महाराष्ट्र CM के अयोध्या जाने पर राज्यसभा सांसद व उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि 'हम भी भगवान राम को मानते हैं। हम कई बार अयोध्या भी जा चुके हैं। लेकिन बीजेपी कभी हमारी पार्टी के साथ नहीं आई। बाबरी कांड हुआ तो भाग गए...महाराष्ट्र में किसान बारिश और ओलावृष्टि से परेशान हैं लेकिन इन सभी मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए राज्य की सरकार अयोध्या चली गई। क्या भगवान राम उन पर कृपा करेंगे?... वे हमारी नकल कर रहे हैं। जनता जानती है कौन असली कौन नकली।

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag