महाराष्ट्र में कोरोना के 926 नए केस, 3 मरीजों की मौत भी हुई

महाराष्ट्र में कोविड-19 अब कहर बन कर टूटने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का आंकड़ा हजार के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है।

calender
07 April 2023, 08:33 PM IST

हाइलाइट

  • महाराष्ट्र में कोरोना के 926 नए केस, 3 मरीजों की मौत भी हुई

पुरे देश में कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। महाराष्ट्र में कोविड-19 अब कहर बन कर टूटने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का आंकड़ा हजार के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन 500 के आसपास नये मामले सामने आते रहे। लेकिन शुक्रवार को इस बार राज्य में 926 नए मामले सामने आए है और 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी 803 नए केस सामने आए थे और तीन लोगों की मौत हुई थी। इस समय राज्य में कोरोना के ऐक्टिव केस 4487 हैं। शुक्रवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 423 रही। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है।

पिछले 24 घंटों देश में कोरोना वायरस के नए मामलों का आकड़ा 6000 के पार हो गया है। पिछले साल 23 सितंबर को 5383 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना मामलों के इसी बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है। इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बातचीत की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल, 2023 को सभी अस्पताल बुनियादी ढांचे का मॉक ड्रिल करने और 8 और 9 अप्रैल, 2023 को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का आग्रह किया।

calender
07 April 2023, 08:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो