पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली पुणे रेप-मर्डर की खौफनाक सच्चाई, शब्दों में बयां करना नामुमकिन!

आरोपी ने मासूम की चीख दबाने के लिए उसके मुंह में मोजा ठूंस दिया था। हत्या से पहले बच्ची को बुरी तरह पीटा गया। उसकी छाती और पीठ पर मारपीट के गहरे नीले निशान मिले हैं। दम घुटने और दरिंदगी के कारण बच्ची ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरापुर में 4 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत ने सबको झकझोर दिया है। अब इस केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपी भीमराव कांबले (65) ने बच्ची के साथ कितनी बेरहमी की थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खोले खौफनाक राज 

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने मासूम की चीख दबाने के लिए उसके मुंह में मोजा ठूंस दिया था। हत्या से पहले बच्ची को बुरी तरह पीटा गया। उसकी छाती और पीठ पर मारपीट के गहरे नीले निशान मिले हैं। दम घुटने और दरिंदगी के कारण बच्ची ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम में बच्ची की छाती और पीठ पर गहरे जख्म और नीले निशान मिले। इससे साफ है कि हत्या से पहले उसे शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था। आरोपी ने न सिर्फ लैंगिक मर्यादाएं तोड़ीं, बल्कि अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं।

कैसे दिया वारदात को अंजाम? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी भीमराव कांबले ने पहले बच्ची को मिठाई और नमकीन का लालच दिया। फिर गौशाला में अभी जन्मे बछड़े को दिखाने का झांसा देकर उसे साथ ले गया। 

वहां आरोपी ने मासूम के साथ रेप किया और फिर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गौशाले में उसका शव मिला।

आरोपी की पत्नी-बेटे ने ही मांगी मौत की सजा   

आपको बताते चलें कि इस घटना के बाद नसरापुर और आसपास के इलाकों में भारी तनाव और गुस्सा है। आरोपी की पहचान भीमराव कांबले के रूप में हुई है। हैरानी की बात ये है कि खुद उसकी पत्नी और बेटे ने भी उसे उसी जगह पत्थर से कुचलकर मारने की मांग की है, जहां उसने बच्ची की जान ली। स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त आक्रोश है। लोग आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।

CM फडणवीस खुद कर रहे निगरानी  

गौरतलब है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे ग्रामीण पुलिस पर ठोस सबूत जुटाने का दबाव है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद इस केस की निगरानी कर रहे हैं। वह वरिष्ठ अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

सांसद सुप्रिया सुले समेत कई बड़े नेता आज पीड़िता के परिवार से मिलेंगे। वे परिवार को ढांढस बंधाएंगे और प्रशासन से स्पीडी ट्रायल की मांग करेंगे। इस जघन्य अपराध ने पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया है। लोग जल्द से जल्द आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी दरिंदगी दोबारा न हो।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो