केतन हत्या मामले में नया ट्विस्ट! सिया का 7 महीने पुराना 'चीटर' वाला वीडियो वायरल, क्या कहानी में किसी चौथे शख्स की हुई एंट्री?
केतन अग्रवाल की कथित हत्या मामले में आरोपी सिया को लेकर एक और जानकारी सामने आई है. सिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी लड़के से धोखा को लेकर बात कर रही हैं.

महाराष्ट्र: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ नए दावे और जानकारियां सामने आ रही हैं. इस मामले में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी को लेकर पहले भी कई चर्चाएं हुई थी. अब सोशल मीडिया पर सिया का एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर नई अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाली बातचीत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का है. वीडियो में सिया एक पब में मोबाइल फोन पर किसी से तेज आवाज में बात करती दिखाई देती हैं. बातचीत के दौरान वह कथित तौर पर कहती सुनाई देती है कि सामने वाला व्यक्ति पहले उन्हें धोखा दे चुका है और फिर दोबारा संपर्क कर रहा है. वीडियो में अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी दावा किया जा रहा है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोग इसे मामले से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि आधिकारिक जांच में अभी तक इस वीडियो की भूमिका स्पष्ट नहीं की गई है.
Real Face of "Sanskari" Siya Goyal. God Knows what Ketan Aggarwal Family saw in her that they were adamant to make her their Bahu despite so many Red Flags. They paid the price with life of their son pic.twitter.com/yVIO9g5qky
— Rosy (@rose_k01) July 1, 2026
पहले भी सामने आया था एक वीडियो
इससे पहले सिया गोयल का एक अन्य वीडियो भी चर्चा में आया था, जिसमें वह चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखती नजर आई थी. उस वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे. हालांकि, इन दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.
पिता ने दी अपनी प्रतिक्रिया
मामले में सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि उन्हें अपनी बेटी और चेतन चौधरी के कथित संबंधों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पहले इस बारे में पता होता, तो सिया और केतन की शादी को लेकर दोबारा विचार किया जाता.
पुलिस की जांच जारी
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे की परिस्थितियों और वायरल वीडियो की प्रासंगिकता को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है. ऐसे में मामले से जुड़े सभी दावों की पुष्टि जांच पूरी होने और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी.


