दिल्ली में पारा चढ़ने लगा, UP-बिहार में भी धूप तेज, जानिए आज के मौसम का ताजा अपडेट
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज 13 अप्रैल को दिल्ली में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. तेज धूप के थपेड़ों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार छलांग लगाने वाला है. उत्तर प्रदेश और बिहार में भी यही चुभती गर्मी का माहौल रहने वाला है.

उत्तर भारत में अप्रैल के तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. शुरुआती दिनों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी थी, लेकिन अब मौसम साफ होने लगा है. कई शहरों में तेज धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. धूप खिलने के कारण दिन का तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाएं चलने से गर्मी का असर ज्यादा नहीं पड़ेगा. फिलहाल भारी गर्मी नहीं है, लेकिन 15 अप्रैल के बाद हीट वेव की आशंका बनी हुई है.
पूर्वी भारत में गर्मी का पारा
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं बिहार में 13 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. हालांकि कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की भी गुंजाइश है. कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है. ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप निकलेगी जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी.
पहाड़ों में बनी रहेगी ठंडक
जम्मू-कश्मीर से लेकर अन्य पहाड़ी राज्यों में पिछले दिनों की तरह ठंडक बरकरार रहेगी. उत्तराखंड और कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत पिछले दिनों की तरह आज भी तेज हवाओं और बारिश से भीगा रहेगा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां पहले से सक्रिय हैं. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है. कुछ-कुछ इलाकों में धूप भी निकल सकती है.
MP और छत्तीसगढ़ में हीटवेव की तैयारी
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज मौसम गर्म बना रहेगा. अप्रैल के आगे बढ़ने के साथ इन राज्यों में लू चलने की स्थिति बनती जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 13 तारीख को दोनों राज्यों में लगातार धूप खिली रहेगी. इस कारण दिन का तापमान 37 डिग्री से लेकर 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान हल्की नमी के कारण उमस भी बढ़ सकती है. 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक इन राज्यों में लू चलने की प्रबल संभावना है.


