राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, NEET UG 2025 परीक्षा पेन-पेपर मोड (OMR शीट) पर आयोजित की जाएगी. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि परीक्षा JEE Main की तरह दो सेशन और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हो सकती है, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि परीक्षा पहले की तरह ही पेन-पेपर मोड में होगी.
उम्मीदवार 7 मार्च 2025 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. यदि आवेदन में कोई गलती होती है, तो 9 मार्च से 11 मार्च तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिससे कैंडिडेट अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.
नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा. यह परीक्षा कुल 13 भाषाओं में कराई जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू.
उम्मीदवार जिस भाषा का चयन करेंगे, उन्हें उसी भाषा में परीक्षा देनी होगी.
एग्जाम सिटी स्लिप: 26 अप्रैल 2025 को जारी होगी, जिसे कैंडिडेट अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड: परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 1 मई 2025 को जारी किया जाएगा.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 को घोषित किया जाएगा. First Updated : Saturday, 08 February 2025