दिल्ली में दिवाली पर कहां-कहां मिल रहे हैं ग्रीन पटाखे यहां देखें पूरे इलाके और दुकानों की लिस्ट
दिल्ली में दिवाली पर कहां-कहां मिल रहे हैं ग्रीन पटाखे यहां देखें पूरे इलाके और दुकानों की लिस्ट
दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए कुल 168 दुकानों को लाइसेंस जारी किए हैं. सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद केवल ग्रीन पटाखे बेचने की इजाजत दी गई है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ये दुकानें खोली गई हैं ताकि लोग नियमों के अनुसार सुरक्षित तरीके से पटाखे खरीद सकें. नीचे दिल्ली के सभी जिलों की दुकानों की लिस्ट दी गई है.
Diwali 2025: आज देशभर में दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, दिल्लीवालों के बीच ग्रीन पटाखों की खरीदारी को लेकर उत्साह चरम पर है. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के तहत इस बार राजधानी में सिर्फ 'ग्रीन पटाखों' की बिक्री की अनुमति दी गई है. दिल्ली सरकार ने 168 दुकानों को पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए हैं. ऐसे में लोग यह जानने को लेकर उत्सुक हैं कि उनके नजदीकी इलाके में पटाखों की दुकान कहां-कहां खुली है.
राजधानी दिल्ली के विभिन्न जिलों में पटाखों की वैध दुकानों की सूची जारी कर दी गई है. जिन दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं, वे केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री कर सकते हैं. आइए जानते हैं किस जिले में कहां-कहां खुली हैं पटाखों की दुकानें.
जानें कितने लाइसेंस हुए जारी
दिल्ली प्रशासन को 188 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 168 दुकानों को ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है. सभी दुकानों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल पर्यावरण-अनुकूल पटाखे ही बेचें.
नॉर्थ दिल्ली की दुकानें की सूची
शॉप नं. 4, बिड़ला मिल के सामने, कमला नगर
A-485, शास्त्री नगर
25/145, शक्ति नगर, जीटी करनाल रोड
3534-A, कुतुब रोड, सदर बाजार
शॉप नं. 18-19, डीडीए मार्केट, शहजादा बाग, इंद्रलोक