Parineeti Raghav Engagement: आज है राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की सगाई , जानिए दोनों की कितनी है कुल संपत्ति

आज आम आदमी पार्टी ( AAP) के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं।

Parineeti Raghav Engagement: AAP (आम आदमी पार्टी) और राजयसभा सांसद राघव चड्डा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की आज सगाई है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी की भी तरफ से इस चीज़ का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है। लेकिन उनके चाहने वालों को इस बात पर तब यकीन हुआ जब वह दोनों एक साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचे। सगाई के इस खास मौके पर काफी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। 

वहीं हम बात करें दोनों के सफल जीवन के बारे में तो दोनों ने ही नाम के साथ पैसा भी खूब कमाया है। दोनों अपनी - अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी कामयाब हैं। आइये जानते हैं दोनों के पास कितनी संपत्ति है?

राघव चड्डा की संपत्ति 

राघव चड्डा पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो इतनी कम उम्र में राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। राघव चड्डा का जन्म 11 नवंबर 1988 को हुआ था। साल 2012 में राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी शामिल होकर अपने राजनितिक करियर की शुरुआत की। जिसके बाद वह कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ते चले गए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राघव चड्डा अपने दमदार और कमाल के भाषणों से जाने - जाते हैं, जिनके आगे कोई नहीं बोल पाता। 

राघव चड्डा ने नेता बनने से पहले श्याम मालपानी, ग्रांट थॉर्नटन और डेलॉयट जैसी कंपनियों में काम किया करते थे। यही नहीं वह एक प्रैक्टिसिंग-चार्टर्ड अकाउंटेंट (Practicing-Chartered Accountant) भी रहें हैं। वहीं अगर उनकी संपत्ति के बारे में बात करें तो जानकारी के अनुसार उनकी संपत्ति करीबन 50 लाख रुपए की बताई जा रही है। जिसमें उनके पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, 90 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है और यही नहीं इसके अलावा उनके पास 37 लाख का एक घर भी है।  

इसी के साथ राघव चड्डा के पास उनकी 52,839 रुपए की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (life insurance policy) भी है और उनके एक चुनावी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया था की राघव चड्डा के पास जमा पूंजी के रूप में बैंक में कुल 14,57,806 रुपये हैं। उन्होंने इसके अलावा भी डिबेंचर, बॉन्ड्स और शेयर्स में 6 लाख 35 रुपए का निवेश भी किया हुआ है। 

परिणीति चोपड़ा की संपत्ति 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव चड्डा से संपत्ति के मामले में काफी ज़्यादा आगे हैं। एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। उनकी इस संपत्ति का मुख्य श्रोत फिल्मों में काम करने की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है।

यही नहीं इसके आलावा परिणीति के पास अपने खुद का मुंबई में एक लक्जरी सी - फेसिंग अपार्टमेंट है। कार में उनके पास ऑडी A6, ऑडी Q5, जगुआर एक्सजेएल जैसी कमाल की कारें हैं। फिल्मों के अलावा परिणीति ने कई रियलिटी शोज में काम किया है। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला हरियाणा में हुआ था। 

calender
13 May 2023, 10:54 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो