कल होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई, VIP गेस्ट होंगे शामिल, जानें कैसी है तैयारी..

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) काफी दिनों से एक-दूसरे को लेकर चर्चा में बने हुए है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की जुड़ी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) काफी दिनों से एक-दूसरे को लेकर चर्चा में बने हुए है। लगातार एक साथ दिखाई देने के बाद इन दोनों की शादी और सगाई की चर्चा बनी हुई है। खबरों की माने तो ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई करने जा रहे हैं। इस बीच हम आपको राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई से जुड़ी जानकारी देने वाले है। 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई की पूरी जनकारी

दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा की सगाई कल 13 म‌ई को होनी है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की थीम के बारे में जिक्र किया जाए तो इस खास दिन के लिए बॉलीवुड थीम को अपनाया गया है। अपनी लाइफ के इस स्पेशल दिन पर राघव चड्ढा पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं।

इसके अलावा बात की जाए कार्यक्रम का शेड्यूल को लेकर तो कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से शुरू होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर 8 बजे सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है।

ये VIP मेहमान होंगे शामिल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की ये सगाई क्लोज रिंग सेरेमनी कही जा सकती है। जिसमें परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के 150 लोगों को सगाई का निमंत्रण दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चौपड़ा समेत राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी क‌ई बड़ी हस्तियां इस सगाई समारोह में शामिल होंगी।

calender
12 May 2023, 08:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो