दिल्ली में आज बंद रहेंगे 18 स्टेशन, सफर पर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

DMRC ने जानकारी साझा की है कि शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली के 18 महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस पाबंदी के दायरे में मध्य, दक्षिण और नई दिल्ली के कई व्यस्त मेट्रो स्टेशन आए हैं.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं. DMRC ने जानकारी साझा की है कि शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली के 18 महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. राहत की बात यह है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे स्टेशनों पर यात्रियों को लाइन बदलने की सुविधा मिलती रहेगी.

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे प्रभावित?

DMRC द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस पाबंदी के दायरे में मध्य, दक्षिण और नई दिल्ली के कई व्यस्त मेट्रो स्टेशन आए हैं.

बंद रहने वाले प्रमुख स्टेशनों की सूची 

राजीव चौक, बाराखंभा रोड, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, शिवाजी स्टेडियम और नई दिल्ली. लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ. सुप्रीम कोर्ट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट और जोर बाग.

मेट्रो बंद होने से बदला यात्रियों का सफर

सेंट्रल दिल्ली में बीते गुरुवार और शुक्रवार से ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर पक्के बैरिकेड्स लगा दिए हैं. मेट्रो बंद होने और सड़कों पर रूट डायवर्जन के कारण वाहन चालकों को भारी जाम से जूझना पड़ रहा है. अचानक मेट्रो का प्रवेश और निकास बंद होने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है. दैनिक यात्रियों के अनुसार, अब उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से लगभग 40 से 45 मिनट अधिक लग रहे हैं.

दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों पर दोहरी मार

मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ और सेवा तीर्थ के आसपास कई महत्वपूर्ण सरकारी मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), प्रधानमंत्री आवास और अन्य प्रशासनिक विभाग स्थित हैं. हर दिन हजारों कर्मचारी इन कार्यालयों तक पहुँचने के लिए मेट्रो का सहारा लेते हैं, जिन्हें अब पैदल चलना पड़ रहा है या दूसरे विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है.

कल 17 स्टेशन थे बंद

इसके साथ ही, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले रेल यात्रियों और सुप्रीम कोर्ट परिसर पहुंचने वाले वकीलों को भी नाकाबंदी के चलते अपनी ट्रेनें पकड़ने व समय पर अदालत पहुंचने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले यानी 24 जुलाई को भी DMRC ने सुरक्षा के तहत 17 स्टेशन बंद रखे थे. जिससे दो दिनों से राजधानी की रफ्तार सुस्त बनी हुई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो