चंडीगढ़ के कई प्रमुख स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. जिसके बाद अधिकरियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Yashika Jandwani

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से सुबह एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बता दें, गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. जिसके बाद अधिकरियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले इसी हफ्ते 3 प्राइवेट स्कूलों को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसके तहत अधिकारियों द्वारा जांच की गई थी, हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं की गई.  

मुख्यमंत्री कार्यालय का उल्लेख

बता दें, धमकी भरे ईमेल में स्कूलों के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय का भी उल्लेख किया गया है, जिसके बाद प्रदेश की पुलिस के अलावा  साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट  अलर्ट मोड पर आ गई हैं. इतना ही नहीं ईमेल में  6 जून को अंबाला से आईईडी धमाकों का भी जिक्र किया गया है और अंबाला से दिल्ली रेल ट्रैक को बन से उड़ाने की धमकी दी गई है. 

किन-किन स्कूलों को मिला ईमेल 

जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहीं बात करें कि किन-किन स्कूलों को ये धमकी भरा ईमेल भेजा गया था तो इसमें सेक्रेड हार्ट स्कूल, संत कबीर स्कूल, भवन विद्यालय, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45, सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर-26, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-25 और बीपीएस स्कूल सेक्टर-40 शामिल हैं. जैसी की धमकी की खबर फैली तो छात्रों के अभिभावक स्कूलों पहुंचने लगे, जिसके कारण इलाके में चक्का जाम हो गया. 

जांच भी जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा  भी जांच की जा रही है. इसके साथ ही अभिभावकों और लोगों से अपील की गई है कि ऐसी स्थिति होने पर बनाएं रखें. बता दें, इससे पहले भी 8 जनवरी, 14 जनवरी, 11 मार्च और 23 अप्रैल के दौरान कई स्कूलों को  को धमकी भरे ईमेल मिल चुके है. अब देखना होगा कि जांच में कुछ तोड़ सबूत मिल पाटा है या नहीं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो