बंगाल में बीजेपी की जीत से मायूस राहुल गांधी, पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल में भाजपा की एहतेहासिक जीत के बाद जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. वहीं दूसरी राहुल गांधी ने यह दावा किया कि अगर निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा 140 से अधिक सीटें नहीं जीत सकती थी.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भाजपा की एहतेहासिक जीत के बाद जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, बीजेपी की इस विशाल जीत से मायूस नजर आ रही है. यही वजह कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा पर वोट की चोरी करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं राहुल गांधी हरियाणा की पूरी सरकार एक "घुसपैठिया" करार दिया है. 

राहुल गांधी ने किया ट्वीट 

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अगर निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा 140 से अधिक सीटें नहीं जीत सकती थी. उन्होंने अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा "वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं - क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है."

राहुल गांधी ने आगे कहा "जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं - वो खुद “remote controlled” हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते."

चुनाव में धांधली का आरोप 

इतना ही नहीं मंगलवार को राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया असम और बंगाल में भाजपा ने चुनाव आयोग के समर्थन से चुनाव में धांधली की है. उन्होंने बनर्जी के इस दावे का भी समर्थन किया कि बंगाल में टीएमसी से 100 से अधिक सीटें चुरा ली गई हैं. राहुल गांधी ने कहा "हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से अधिक सीटें धांधली से जीती गईं.  हमने पहले भी इस तरह की हरकतें देखी हैं मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र,लोकसभा 2024, आदि. चुनाव में धांधली, संस्थाओं में धांधली, अब हमारे पास और क्या विकल्प बचा है?"

किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया 

बता दें, राहुल गांधी के इन आरोप पर बीजेपी नेता किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा "कृपया जनता के जनादेश का सम्मान करना सीखें. आप संवैधानिक अधिकारियों पर जितना अधिक हमला करेंगे, नेता के रूप में आपकी बची-खुची विश्वसनीयता उतनी ही कम होती जाएगी. सरकार की नीतियों की आलोचना करें, हम पर हमले करें, लेकिन कृपया भारत के संविधान का सम्मान करें."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो