माथे पर चंदन का तिलक, गले में अंगवस्त्र डालकर संसद पहुंचे नितिन नवीन सांसद, उपराष्ट्रपति ने दिलाई राज्यसभा की शपथ
आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाते हुए इस मौके को यादगार बना दिया.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. नितिन नवीन ने हिंदी भाषा में शपथ ली, जिसके बाद सदन में मेज थपथपाने की जोरदार आवाजें गूंज उठीं.
नितिन नवीन ने ली राज्यसभा शपथ
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज राज्यसभा में औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण की. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई. शपथ हिंदी में लेने पर सदन में तालियों और मेज थपथपाने की आवाजें गूंजने लगीं.
उपेंद्र कुशवाहा समेत 16 नए सदस्यों ने ली शपथ
आज कुल 16 नए सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की. इनमें असम, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र के प्रतिनिधि शामिल हैं.
राज्यों के अनुसार नए सदस्य
-
असम: टेरश गोवाला, जोगेन मोहन और प्रमोद बोरो
-
बिहार: नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, राम नाथ ठाकुर और शिवेश कुमार
-
छत्तीसगढ़: लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम
-
हरियाणा: करमवीर सिंह बौद्ध और संजय भाटिया
-
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के अनुराग शर्मा
-
महाराष्ट्र: भाजपा के विनोद श्रीधर तावड़े
-
ओडिशा: भाजपा के सुजीत कुमार
-
तेलंगाना: कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी
राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की उम्मीद
नितिन नवीन के राज्यसभा में प्रवेश से भाजपा की रणनीति और सदन की चर्चाओं को नई दिशा मिलने की संभावना है. नए सदस्यों के आने से आने वाले सत्रों में बहस और चर्चाओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है, खासकर महिला आरक्षण विधेयक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं.


