अमेरिका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट के टॉयलेट जाम, 10 घंटे तक यात्रियों का हुआ बुरा हाल, फिर पायलेट ने...

एयर इंडिया की फ्लाइट को दिल्ली जाते वक्त तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौटना पड़ा, जहां विमान के 9 टॉयलेट्स में खराबी आई थी. एयरलाइन ने यात्रियों को रिफंड की सुविधा दी हैं. सभी यात्री और क्रू मेंबर विमान से उतर गए और आवास भी प्रदान किया गया.

Simran Sachdeva

एयर इंडिया की एक फ्लाइट को दिल्ली जाने के बजाय शिकागो वापस लौटना पड़ा. ये फ्लाइट पहले ही 10 घंटे की यात्रा पूरी कर चुकी थी, लेकिन विमान में तकनीकी समस्या के कारण उसे वापस लौटना पड़ा. रिपोर्ट्स की मानें तो, विमान के 9 टॉयलेट्स में समस्या आ गई थी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. इस घटनाक्रम के बाद विमान शिकागो लौट आया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर विमान से उतर गए. इस घटना को लेकर, एयर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये कदम विमान में एक तकनीकी समस्या के कारण उठाया गया था. 

तकनीकी समस्या के कारण लिया गया फैसला

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शिकागो से दिल्ली जा रही AI126, जो 6 मार्च 2025 को एक तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौटी. विमान के शिकागो पहुंचने के बाद, सभी यात्रियों और क्रू सदस्य को विमान से उतारा गया.

विमान के टॉयलेट्स में खराबी

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान में कुल 10 टॉयलेट्स थे. विमान में कुल 340 सीटें थी, जिसमें प्रथम श्रेणी, बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास के यात्री यात्रा कर रहे थे. टॉयलेट्स में आई इस समस्या के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और एयरलाइन को मजबूरन विमान को वापस लौटाने का फैसला लेना पड़ा.

यात्रियों को दी गई रिफंड 

एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को एक और महत्वपूर्ण ऑप्शन भी दिया है. जिन्होंने अपनी यात्रा को रद्द किया या जो पुनर्निर्धारण करना चाहते थे, उन्हें पूरी तरह से रिफंड और मुफ्त पुनर्निर्धारण की सुविधा दी जा रही है. एयर इंडिया ने इस फैसले को यात्रियों की सुविधा और असुविधा को कम करने के उद्देश्य से लिया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag