Chardham Yatra News: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का तांडव, चारधाम यात्रा पर ब्रेक

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन ने हड़कंप मचा दिया है, जिसके चलते चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है. राज्य प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सबसे पहले रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया. मौसम विभाग के रेड अलर्ट ने सबकी चिंता बढ़ा दी है, और सभी यात्रियों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Chardham Yatra News: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. कई क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने से चारधाम यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं को हेमकुंड साहिब जाने से भी रोका गया है. बारिश और भूस्खलन के कारण जगह-जगह सड़कें बंद हो चुकी हैं जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो